फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM Banglore: आईआईएम बेंगलूर को मास्टर्स प्रोग्राम में भारत के सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूल के रूप में मान्यता

Mon, 12 Sep 2022 03:47 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

संस्थान ने जानकारी दी कि संस्थान की वैश्विक स्थिति में भी इस साल बड़ी छलांग देखी गई है। साल 2022 में आईआईएमबी वैश्विक स्तर पर 31 वें स्थान पर है।
विज्ञापन
IIM-Bangalore - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट-बेंगलूर को फाइनेंशियल टाइम्स (FT) मास्टर्स इन मैनेजमेंट (MIM) रैंकिंग 2022 में भारत का सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूल घोषित किया गया है। देश के प्रमुख संस्थानों में शुमार संस्थान ने इस बात की घोषणा सोमवार 12 सितंबर, 2022 को की।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर 31 वें स्थान पर
संस्थान ने जानकारी दी कि संस्थान की वैश्विक स्थिति में भी इस साल बड़ी छलांग देखी गई है। साल 2022 में आईआईएमबी वैश्विक स्तर पर 31 वें स्थान पर है। वहीं, बीते साल 2021 में संस्थान 47 वें स्थान पर था। आईआईएम का प्रबंधन/Management में दो साल का पूर्णकालिक स्नातकोत्तर कार्यक्रम, जो एमबीए की पढ़ाई कराता है, ने इस साल भारत में एफटी एमआईएम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

इन मानकों पर मिला सर्वोच्च स्थान
संस्थान की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि वैल्यू फोर मनी, संस्थान के बोर्ड में महिलाएं, डॉक्टरेट के साथ फैकल्टी, अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम अनुभव और अमेरिकी डॉलर में  वेतन जैसे मानकों पर इसे सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें