फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM: छात्रों के लिए 18 ऑनलाइन मैंनेजमेंट कोर्सेस शुरू, जानें क्या है इनमें खास

Thu, 07 May 2020 01:12 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
iim udaipur - फोटो : iim udaipur
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान छात्र निरंतर रूप से सीख रहे हैं या नहीं ये सुनिश्चित करने के लिए आईआईएम उदयपुर ने सत्र 2019-21 के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म कोर्सेस पर अठारह ऑनलाइन प्रबंधन पाठ्यक्रमों की घोषणा की है। बता दें कि ऑपरेशन, एचआर, मार्केटिंग, फाइनेंस, एनालिटिक्स आदि डोमेन के तहत वैकल्पिक पाठ्यक्रम और स्वैच्छिक पाठ्यक्रम के रूप में पाठ्यक्रमों की पेशकश की जाएगी।
विज्ञापन


कोविड-19 ने शिक्षण संस्थानों के कामकाज, छात्रों की इंटर्नशिप पर और स्कूलों के अकादमिक कैलेंडर पर बड़ा प्रभाव डाला है। इसलिए आईआईएम उदयपुर ने बी-स्कूल की मजबूत फैकल्टी के माध्यम से ये पहल की है।

आईआईएमयू के निदेशक, प्रो. जनत शाह ने कहा, दुनिया भर में, शिक्षा प्रणाली कोविड-19 के चलते कंजोर पड़ रही है। लेकिन अनेकों संस्थाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही हैं। आईआईएमयू ने भी कदम बढ़ाया है। हम अस्थायी रूप से ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से सीखाने के लिए प्रक्रियाओं की स्थापना कर रहे हैं। हमारे संकाय सदस्य छात्रों के बीच फिनटेक, ब्लॉकचैन और रणनीतिक डिजिटल परिवर्तन पर लघु पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं। यह पहल छात्रों को अपने खाली समय का उपयोग करने में मदद करेगी।
विज्ञापन


2021 की कक्षा को संबोधित करते हुए, कार्यक्रम समिति आईआईएमयू की अध्यक्ष, प्रो. संध्या भाटिया ने कहा, हमारा प्रयास कोरोनावायरस के समय में समग्र एवं निरंतर अकादमिकता स्थापित करने की दिशा में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें