फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा, जानिए कब खुलेंगे स्कूल

Wed, 06 May 2020 11:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Manish Shishodia Facebook
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान छात्रों को स्कूलों में किसी भी टीचिंग लर्निंग गतिविधि के लिए नहीं बुलाया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण स्कूलों में पहले से ही टीचिंग लर्निंग गतिविधियां 23 मार्च से स्थगित हैं। देशभर में लॉकडाउन की अवधि को भी 17 मई तक बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में अब छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल पूर्व निर्धारित एकेडेमिक कैलेंडर के हिसाब से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश किए जा रहे हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिया गया है कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में अभिभावकों व छात्रों को एसएमएस, व्हाट्सएप व टेलीफोन से जानकारी दें।
 
नए एकेडेमिक कैलेंडर के हिसाब से नया सत्र कब से शुरू होगा इस संबंध में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जुलाई के मध्य से ही नए सत्र की शुरुआत हो सकती है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन


निजी स्कूलों में चरबद्ध तरीके से गर्मी की छुट्टियां रखने की एडवाइजरी
दिल्ली के निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चरणबद्ध तरीके से करने की एडवाइजरी जारी की गई है। गैर सहायता-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की एक्शन कमेटी के चेयरमैन एसके भट्टाचार्य के अनुसार एक्शन ने सभी निजी स्कूलों के लिए चरणबद्ध तरीके से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के लिए एडवाइजरी तय की है। 

इसके अनुसार पहली से पांचवीं तक के छात्रों के लिए 22 मई तक ऑनलाइन क्लास होंगी। नौवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए 30 मई तक ऑनलाइन क्लास होंगी। ऐसे में एक जून से तीस जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मी की छुट्टियां) रखने के लिए स्कूलों को कहा गया है। नर्सरी व केजी के बच्चों के लिए अवकाश पहले ही करने की सलाह दी गई है। एक्शन कमेटी के अंतर्गत एक हजार से अधिक निजी स्कूल हैं।

इसे भी पढ़ें-CBSE: शिक्षकों के लिए मुफ्त में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा सीबीएसई 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छूट्टियों से संबंधित नोटिस भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि स्कूलों के सभी प्रमुख शिक्षक इस बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें