फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को कोरोना से जागरुक करने के लिए आईआईआईटी दिल्ली ने बनाया ये एप, बिना इंटरनेट के करेगा काम

Sat, 18 Apr 2020 04:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आईआईआईटी दिल्ली ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मोबाइल एप बनाया है। इस मोबाइल एप का नाम 'वॉशकरो' है। आईआईआईटी दिल्ली का कहना है कि यह मोबाइल एप लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करेगा और इस विषाणु से बचने के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखने में मदद करेगा।

विज्ञापन


यह एप लोगों को सही वक्त में सही जानकारी देगा। सबसे खास बात है कि यह मोबाइल एप हर रोज लोगों को हिंदी में कंटेंट प्रदान करेगा। जो लोग पढ़ नहीं पाते हैं उनको यह एप ऑडियो फॉर्मेट में जानकारी देगा। यह मोबाइल एप लोगों को बताया कि कोरोना वायरस से कैसे सुरक्षित बचा जा सकता है। एप सरकार की सलाह और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना से बचाव और उसके लक्षणों के  तय मानकों के बारे में लोगों को जानकारी देगा।


इसे भी पढ़ें-पंजाब विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए शुरू की ऑनलाइन काउंसलिंग, व्हॉट्सएप से ले सकेंगे सलाह

विज्ञापन


इस मोबाइल एप में कोविड ट्रैकर भी है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो यह ट्रैकर उनको उनकी सुरक्षा के प्रति सतर्क करेगा। इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो यह एप उसे इस बात की जानकारी दे देगा। इस एप में कम्युनिकेशन के लिए ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। सबसे खास बात है कि इस एप के संचालन के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है और न ही इसके लिए लोकेशन सर्विस की जरूरत है।

विज्ञापन

 

यह एप इसके उपयोगकर्ता का डाटा भी इकट्ठा नहीं करता है। इस एप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल किया गया है। इसके ऑनएयर फीचर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत यह एप कोरोना के बारे में आने वाले समाचारों को क्रॉस चेक कर  पाएगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें