फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFT MBA Result Out: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने जारी किया एमबीए का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

Sat, 11 Feb 2023 10:18 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

IIFT MBA Result 2023: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने एमबीए परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
IIFT - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIFT MBA Exam Result 2023 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( National Testing Agency) ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade) एमबीए परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट- iift.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन



 

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से अपने आईआईएफटी स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। स्कोरकार्ड के साथ एनटीए ने आईआईएफटी एमबीए परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की है।

 

IIFT MBA परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। आईआईएफटी एमबीए 2023 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 09 जनवरी को जारी की गई थी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “IIFT (MBA) 2023-25 के लिए स्कोर कार्ड” पर क्लिक करें।
  • अपने लॉग-इन विवरण दर्ज करें।
  • आपका आईआईएफटी एमबीए परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।


 
विज्ञापन

बता दें कि IIFT 2023 परीक्षा में चार सेक्शन शामिल थे। पहला सेक्शन क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) दूसरा सेक्शन वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), तीसरा सेक्शन लॉजिकल रीजनिंग एंड डेटा इंटरप्रिटेशन (LRDI), और चौथा सेक्शन जनरल नॉलेज (GK) का था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें