IIFT MBA (IB) Result 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईआईएफटी एमबीए (आईबी) परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। IIFT- MBA (IB) की आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in है। अभ्यर्थी अपना विवरण दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने आईआईएफटी एमबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस (आईबी) परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी को किया था। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसका रिजल्ट अब जारी हुआ है। इससे पहले एनटीए ने IIFT- MBA (IB) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 28 जनवरी को जारी हुई थी। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए 30 जनवरी तक का वक्त दिया गया था।
ऐसे डाउनलोड करें IIFT MBA (IB) रिजल्ट 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।