फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU TEE: दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 22 Nov 2019 03:19 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ignou
विज्ञापन

IGNOU TEE 2019: IGNOU TEE दिसंबर 2019 एडमिट कार्ड: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दिसंबर 2019 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो IGNOU TEE दिसंबर 2019 के लिए उपस्थित होंगे, आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


IGNOU TEE दिसंबर 2019: परीक्षा की तारीख
इग्नू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) दिसंबर 2019 2 दिसंबर से 3 जनवरी, 2020 तक आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इंदिरा नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने दिसंबर 2019 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर को शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे इग्नू की ऑफिशल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते थे। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2019 थी।बता दें कि कुछ उम्मीदवारों ने 20 अक्टूबर तक 500 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन भी किया। 
विज्ञापन


IGNOU TEE दिसंबर 2019: ऐसे करें डाउनलोड-

  • सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर, 'हॉल टिकट के लिए दिसंबर 2019 टर्म एंड एग्जामिनेशन' पर क्लिक करें।
  • नौ अंकों की नामांकन संख्या दर्ज करें और अपने प्रोग्राम का चयन करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • इग्नू टीईई दिसंबर 2019 हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट ले लें। 

मुख्य जानकारी-

  1. उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर के लिए 150 रुपए फीस जमा करनी होगी। 
  2. आवेदन के समय ही छात्रों को परीक्षा सेंटर के रूप में तीन केंद्रों का विकल्प भरना होगा। 
  3. इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा।
  4. उम्मीदवार परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से दस पहले डाउनलोड कर सकते हैं।  

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करे...

विज्ञापन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें