फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू का स्टूडेंट इनोवेशन अवॉर्ड 2019, हिस्सा लेकर जीत सकते हैं कैश प्राइज

Tue, 30 Jul 2019 10:59 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ignou
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने स्टूडेंट इनोवेशन अवॉर्ड 2019 की घोषणा की है। जो अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के लिए आपके पास 30 सितंबर 2019 तक का समय है।

विज्ञापन


इग्नू के स्टूडेंट इनोवेशन अवॉर्ड के पहले संस्करण में तीन सर्वश्रेष्ण तीन इनोवेटर्स चुने गए थे। इन्हें साल 2018 में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया गया था। 

देश के किसी भी हिस्से से अभ्यर्थी इस अवॉर्ड प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन सिर्फ वही अभ्यर्थी जो इग्नू के स्टूडेंट हैं। इच्छुक अभ्यर्थी यहां दिए गए पते पर अपनी एंट्री भेज सकते हैं - निदेशक, एसीआईडीई, इग्नू, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली - 110068
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः बीए, बीकॉम, बीएससी में भी कर सकेंगे वोकेशनल की पढ़ाई, मिलेगा कैंपस प्लेसमेंट

विश्वविद्यालय ने कहा है कि इग्नू के क्षेत्रीय और स्टडी सेंटर्स भी इनोवेटिव स्टूडेंट्स की पहचान कर उन्हें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। प्रतियोगिता में तीन सर्वश्रेष्ठ चयनित अभ्यर्थियों को कैश प्राइज, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जरूरी योग्यताओं, फॉर्मेट और दिशा निर्देशों की पूरी जानकारी आप इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इग्नू के क्षेत्रीय केंद्रों से भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें