IGNOU PhD Entrance Exam: परीक्षा स्लीप जारी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों की स्लीप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। इस स्लीप में छात्रों को मिलने वाले परीक्षा केंद्र कते शहर का जिक्र है।
IGNOU PhD Entrance Exam: 24 फरवरी को होगी परीक्षा
IGNOU पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन देश 24 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
IGNOU PhD Entrance Exam: इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा का एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार अपने साथ में एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं।
IGNOU PhD Entrance Exam: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीएचडी प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।