IGNOU PhD Admission 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए पंजीयन प्रक्रिया आज 7 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक छात्र अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पंजीयन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2022 तक रखी गई थी, इसे बढ़ाकर 7 जनवरी 2022 कर दिया गया था।
IGNOU PhD Admission 2021: आवेदन में सुधार का मिलेगा मौका
पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन शुल्क को जमा करने की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2022 तक है। छात्रों को 9 जनवरी से 11 जनवरी 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा। छात्र अपने त्रुटियों को इस दौरान सुधार लें। अधिक जानकाीर और नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
IGNOU PhD Admission 2021: कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए पंजीयन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. अब आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।