IGNOU PhD Admission 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सीनियर डायेक्टर एग्जाम डॉ. साधना पराशर की ओर से शनिवार को एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि छात्रों की मांग के बाद पीएचडी 2022 प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब उम्मीदवार 14 जनवरी की रात 11.50 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की फीस 15 जनवरी रात 11.50 मिनट तक जमा कर सकते हैं।
IGNOU PhD Admission 2021: एनटीए ने लिया फैसला, 18 जनवरी तक त्रुटियों में कर सकेंगे सुधार
छात्रों के लिए आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार के लिए 16 से 18 जनवरी रात 11.50 मिनट तक का समय दिया गया है। अभ्यार्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की वेबसाइट पर पीएचडी कोर्स का ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए अभ्यार्थी एनटीए की हेल्प डेस्क 01140759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र ignou@nta.ac..in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
IGNOU PhD Admission 2021: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए पंजीयन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. अब आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।