IGNOU Admission 2019: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई 2019 सत्र में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र भरने की तिथि 27 से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। यदि किसी ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो वे ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से कर सकते हैं।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र जुलाई 2019 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा व सर्टिफिकेट में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जुलाई सत्र के तहत पढ़ाए जाने वाले डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की सूची अपलोड है। छात्र-छात्राएं जिस प्रोग्राम की पढ़ाई करना चाहते हैं, उससे संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट से ले सकते हैं। 31 अगस्त के बाद जुलाई सत्र में दाखिले के लिए आवेदन पत्र भरने का मौका नहीं मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र
http://onlineadmission.ignou.ac.in/admission पर अपलोड है। रीजनल सेंटर पर जाकर भी ऑफलाइन मोड से आवेदन पत्र भरा जा सकता है।
ये भी पढ़ें : 20 साल बाद IIT ने नॉन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए खोले दरवाजे, मिल रहा MBA करने का मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...