लेट फीस के साथ कब तक कर सकते हैं आवेदन?
अगर कोई उम्मीदवार 28 अप्रैल की डेट मिस कर देता है तो चिंता की बात नहीं। इग्नू ने 29 अप्रैल से 4 मई तक रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दिया है, लेकिन इस दौरान 1100 रुपये की लेट फीस देनी होगी। इसके अलावा प्रत्येक थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 200 रुपये प्रति कोर्स के हिसाब से अलग से शुल्क देना होगा।
परीक्षा की तारीखें और टाइमिंग
इग्नू की जून टर्म-एंड परीक्षा 2025 परीक्षाएं 2 जून से 11 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाएं।
- अब “Online submission of examination form” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक विवरण भरें और फीस का भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।