CSIR UGC NET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
28 फरवरी से 2 मार्च तक हुई परीक्षा
इस बार सीएसआईआर नेट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 के बीच किया गया था, जिसमें कुल 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित हुई और 1,74,785 उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न हुई। यह परीक्षा 164 शहरों के 326 केंद्रों पर 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
एनटीए ने 11 मार्च, 2025 को प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड उत्तरों के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं थे, उनको 14 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था।