विश्वविद्यालय द्वारा जारी अंतिम डेटशीट के अनुसार, टर्म एंड परीक्षा एक जून से शुरू होगी और छह जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी- पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
योग्य छात्रों के हॉल टिकट जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण अंतिम समय में परीक्षा केंद्र बदलने की संभावना हो सकती है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय उचित उपचारात्मक उपाय करेगा। प्रभावित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र के संपर्क में रहें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।