IGNOU TEE: 22 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा
इग्नू जून टर्म एंड एग्जाम 2022 परीक्षा 22 जुलाई से आयोजित होने वाली है और पांच सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। परीक्षाएं दो पारी में विभाजित की गईं हैं। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
IGNOU TEE 2022: परीक्षा दिशा-निर्देश देखें
योग्य छात्रों के हॉल टिकट जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। प्रवेश-पत्र डाउनलोड होने के बाद उस पर मुद्रित दिशा-निर्देशों का पालन करें।