फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी 

Thu, 29 Apr 2021 02:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू टीईई जून 2021 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी।
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू टीईई जून 2021 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी। जून टर्म एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। इस बात की जानकारी आधिकारिक सूचना के जरिए दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक टीईई जून 2021 के असाइनमेंट जमा नहीं किए हैं, वे अब  31 मई तक अपने असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा: केटीईटी 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन


30 अप्रैल से बढ़कर 30 मई हुई असाइनमेंट जमा करने की तारीख
इससे पहले असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल थी जिसे अब आगे बढ़ाकर 30 मई कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि टर्म एंड परीक्षा जूून 2021 के लिए अभ्यर्थी असाइनमेंट ऑफलाइन फिजिकल सबमिशन 31 मई तक कर सकते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से यूनिवर्सिटी ने असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई है। इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से एक बार फिर से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है एवं परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश रिजल्ट 2021: 15 मई तक जारी होगा 9वीं-11वीं का रिजल्ट, जानिए मूल्यांकन प्रक्रिया

आपको बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 15 जून से अपनी यूजी- पीजी परीक्षा निर्धारित हैं। ये परीक्षाएं 15 जून से शुरू होंगी और 19 जुलाई को खत्म होंगी। यूजी- पीजी परीक्षाएं दो सत्रों में सुबह और शाम आयोजित होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें