फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU: विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की आखिरी तारीख आज

Sun, 25 Oct 2020 10:55 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

IGNOU: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जुलाई 2020 सत्र के लिए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि आज है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश के लिए आवेदन और पुन: पंजीकरण का आखिरी मौका है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दिया गया था।

विज्ञापन


ऐसे में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाण पत्र व  जागरूकता स्तर के कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी आज शाम तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे करें IGNOU जुलाई 2020 सत्र के लिए आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है।
- होम पेज पर ही आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको आगे की प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा।
-आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी और उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।


डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें