फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: 5 चरणों में ऐसे देखें अपना यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट, 8 जनवरी 2021 को होगी मेंस परीक्षा

Sun, 25 Oct 2020 10:29 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को ही आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
upsconline.nic.in

सिविल सेवा (मेंस) परीक्षा इस साल 8 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि इस साल सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 4 अक्तूबर का आयोजित हुई थी। यह परीक्षा 72 शहरों के 2569 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स के लिए 10.58 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन  कराया था। इस परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को अब मेंस परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी 28 अक्तूबर से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक सिविल सेवा मेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे देखें रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
-यहां अभ्यर्थियों को रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
-जिसके बाद आप अपना रोल नंबर देखकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें