31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
इग्नू ने स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया है। अब छात्र 31 अक्तूबर 2020 तक अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।
इसे भी पढ़ें-KMAT 2020 Admit Card: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार स्नातक डिग्री कार्यक्रम, मास्टर डिग्री कार्यक्रम, विश्वविद्यालय के डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
ignouadmission.samarth.edu.in.
डायरेक्ट लिंक
इग्नू जुलाई 2020 सत्र के प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
-यहां होमपेज पर आपको पंजीकरण लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
-इसके बाद नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें।
-पंजीकरण के बाद वापस लॉग इन पर जाएं और उसके बाद आगे की प्रकिया पूरी करें।
-आखिर में पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- इस तरह आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।