आवश्यक दस्तावेज
- वैध ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- नामांकन संख्या
- पिछले सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- फोटोग्राफ (नवीनतम पासपोर्ट आकार)
- हस्ताक्षर (स्कैन की गई प्रति)
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आदि)
पंजीकरण शुल्क
यदि प्रवेश की पुष्टि के बाद कोई उम्मीदवार रद्दीकरण का अनुरोध करता है, तो कार्यक्रम शुल्क का 15% (अधिकतम 2,000 रुपये तक) रिफंड से काट लिया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों ने अध्ययन सामग्री की सॉफ्ट कॉपी का विकल्प चुना है, उनकी रिफंड राशि में से केवल पंजीकरण शुल्क काटा जाएगा।
यदि शुल्क छूट प्राप्त करने वाले छात्र ने केवल पंजीकरण और डेवलपमेंट शुल्क का भुगतान किया है, तो केवल डेवलपमेंट शुल्क ही वापस किया जाएगा। प्रवेश समाप्ति तिथि से 60 दिनों के बाद कोई शुल्क वापसी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ignou.ac.in) जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध‘re-registration for January 2025 Session’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने आप को रजिस्टर करने के लिए ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
- अपना मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी डालकर सबमिट कर क्लिक करें।
- अब आप आवेदन पत्र भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।