फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU December TEE 2025: दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के लिए 26 अक्तूबर तक करें आवेदन, वरना इतना लगेगा विलंब शुल्क

Sat, 18 Oct 2025 05:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU December TEE 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 26 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे, जबकि 27 से 31 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU December TEE 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छात्र 26 अक्तूबर 2025 तक बिना किसी लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जारी है।

विज्ञापन

26 अक्तूबर तक करें आवेदन

इससे पहले बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2025 तय की गई थी। हालांकि, जो छात्र इस तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2025 तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं।
 
विवरण तिथि शुल्क स्थिति
बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की पूर्व अंतिम तिथि 20 अक्तूबर 2025 कोई शुल्क नहीं
बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की बढ़ी हुई अंतिम तिथि 26 अक्तूबर 2025 कोई शुल्क नहीं
विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अवधि 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2025 1100 रुपये विलंब शुल्क
IGNOU दिसंबर 2025 TEE परीक्षा तिथि 1 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 -
 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, "Competent Authority की मंजूरी के बाद दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाती है, जो ओडीएल और ऑनलाइन दोनों प्रकार के प्रोग्राम्स पर लागू होगी।"
विज्ञापन

IGNOU December 2025 TEE: परीक्षा तिथि

आईजीएनओयू दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा 2025 का आयोजन 1 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी -
  • सुबह की शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • दोपहर की शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
 

परीक्षा पैटर्न और योग्यता मानक

दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रमों में सिद्धांत और असाइनमेंट दोनों में न्यूनतम 35% अंक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अंतिम परिणाम परीक्षा और असाइनमेंट दोनों के अंकों के संयुक्त आधार पर तय किया जाएगा, जिसमें असाइनमेंट का भारांक लगभग 30% होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें