फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Re-registration: इग्नू ने बढ़ाई जनवरी सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा, अब इस तारीख तक करें आवेदन

Sun, 01 Jan 2023 05:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी सत्र के लिए फिर से पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
ignou admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU January Session: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2023 सत्र के लिए दोबारा पंजीकरण की समय सीमा 15 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।  संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पुन: पंजीकरण की तिथि 15 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह समय अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही थी।

विज्ञापन


इग्नू जनवरी 2023 की पुन: पंजीकरण प्रक्रिया केवल उन छात्रों के लिए है जो पहले से ही किसी भी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके हैं। इग्नू में नए प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अलग से आवेदन करना होगा।

इग्नू 02 दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक दिसंबर टर्म एंड परीक्षा (टीईई) आयोजित कर रहा है। छात्र अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से दिसंबर टीईई के लिए इग्नू हॉल टिकट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड परीक्षा हॉल में ले जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


IGNOU January 2023: ऐसे भरें आवेदन 

चरण 1: इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर री-रजिस्ट्रेशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
चरण 4: आवेदन शुल्क जमा करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को डाउनलोड करें और सेव कर लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें