फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Exam Form 2021: इग्नू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, विलंब शुल्क से बचने के लिए देखें डिटेल

Tue, 21 Dec 2021 07:25 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इग्नू ने टर्म एंड एग्जाम के लिए परीक्षा फॉर्म को जमा करने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब बिना विलंब शुल्क के 23 दिसंबर, 2021 तक छात्रों के पास फॉर्म भरने का अवसर है। इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in में जाकर जानकारी लें। 
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( इग्नू) ने दिसंबर की टर्म एंड एग्जाम (टीईई) के परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि को तीसरी बार बढ़ा दिया है। अब बिना विलंब शुल्क के 23 दिसंबर, 2021 तक परीक्षा फॉर्म को छात्र जमा कर सकते हैं। वहीं, 24 दिसंबर, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक टर्म एंड एग्जाम के फॉर्म को छात्र 1100 रुपये देकर विलंब शुल्क के साथ भुगतान कर सकते हैं। इस राशि में प्रति पाठ्यक्रम के शुल्क शामिल नहीं किए गए हैं। प्रति पाठ्यक्रम के लिए 200 रुपये भी साथ में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरते हुए जमा करना होगा। 

विज्ञापन

इससे पहले बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म को जमा करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2021 निर्धारित की गई थी और इससे पहले, यह 15 दिसंबर, 2021 थी। छात्र सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़कर परीक्षा फॉर्म भरें।   


परीक्षा फॉर्म भरने से पहले इन दिशा-निर्देशों का पालन करें

  • अपनी पसंद के क्षेत्रीय केंद्र और परीक्षा केंद्र कोड को ध्यान से चुनें।
  • परीक्षा केंद्र पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा। 
  • सभी पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फॉर्म एक ही प्रयास में भरें। ऐसा न करने से आपके द्वारा भरे गए परिक्षा केंद्रों में परिवर्तन आ सकता है और बैठने की क्षमता की अनुपलब्धता हो सकती है। 
  • छात्र किसी भी बैंक के डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान करने के लिए किसी एक भुगतान गेटवे का चयन कर सकते हैं। एक बार भुगतान किया गया परीक्षा शुल्क किसी भी स्थिति में न तो समायोजित किया जाएगा और न ही वापस किया जाएगा।
  • एक बार परीक्षा फॉर्म के सभी भाग भर जाने के बाद, भुगतान के लिए आगे बढ़ने से पहले उसका सारांश स्क्रीन पर दिखाई दे देगा। 
  • अपने परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। 
  • कुछ मामलों में भुगतान करने के 72 घंटों के अंदर परीक्षा फॉर्म जमा करने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद लेन-देन विफल के रूप में दिखाए गए परीक्षा फॉर्म जमा करने की स्थिति के मामले में विश्वविद्यालय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। 
  • विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को सलाह दी गई है कि परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें। परीक्षा फॉर्म की स्थिति की जांच करने के लिए खोज विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि कोई स्थिति नहीं दिखाई देती है, तो इसका मतलब है कि आपको परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि पर या उससे पहले निर्धारित शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म फिर से जमा करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें