फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Entrance Exams: इग्नू में बीएड, पीएचडी, बीएससी नर्सिंग के आवेदन का आज आखिरी दिन, जनवरी में होगी परीक्षा

Sun, 25 Dec 2022 12:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU Admission: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में बीएड, पीएचडी और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन है।

 

विज्ञापन
ignou admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU Admission Entrance Test- January 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने बीएड, पीएचडी और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 25 दिसंबर 2022 कर दिया था। जो आज समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वेजल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। बीएड, पीएचडी और बीएससी नर्सिंग सहित कार्यक्रमों में दाखिलों के लिए इग्नू की ओर से प्रवेश परीक्षा जनवरी, 2023 में आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, 2022 थी। हालांकि, इग्नू ने समय सीमा को बढ़ाकर 25 दिसंबर, 2022 करने का फैसला किया।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि उम्मीदवार 25 दिसंबर, 2022 तक बीएड, पीएचडी और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए इग्नू के आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू ने एक बयान में प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू होने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता, पाठ्यक्रम और पेपर पैटर्न की जांच कर सकते हैं।

IGNOU Admission: इन पोर्टल से कर सकते हैं आवेदन

  • इग्नू की बीएड दाखिला परीक्षा के लिए प्रवेश आवेदन फॉर्म के लिए लिंक यूआरएल eportal.ignou.ac.in/entrancebed है।

  • इग्नू की पीएचडी दाखिला परीक्षा के लिए प्रवेश आवेदन फॉर्म के लिए लिंक यूआरएल ignouphd.samarth.edu.in और

  • इग्नू की बीएससी नर्सिंग दाखिला परीक्षा के लिए प्रवेश आवेदन फॉर्म के लिए लिंक यूआरएल ignouphd.samarth.edu.in है।

IGNOU Entrance Exams 2023 ऐसे करें आवेदन

 

  •  सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “बीएड / पीएचडी / बीएससी प्रवेश परीक्षा- जनवरी 2023 के लिए आवेदन पत्र” के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी परीक्षा बी.एड, बी.एससी नर्सिंग या पीएचडी का चयन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि कोई हो, और फॉर्म जमा करें।
  • अब इसे डाउनलोड करें। इसका एक प्रिंटआउट लें।

 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें