IGNOU December TEE 2020:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू दिसंबर टीईई 2020 के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 4 फरवरी यानी कल तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर 1000 रुपये विलंब शुल्क देकर दिसंबर टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। वहीं, परीक्षा की आधिकारिक सूचना के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में एग्जाम होगा। जिन छात्रों ने टर्म-एंड-एग्जामिनेशन, जून 2020 (सितंबर 2020 में आयोजित) में उपस्थित होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके, वे दिसंबर टर्म एंड परीक्षा दे सकेंगे।
IGNOU दिसंबर TEE 2020 परीक्षा के लिए ऐसे करें अप्लाई करें
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है।
-यहां आपको IGNOU दिसंबर TEE 2020 परीक्षा फॉर्म व IGNOU दिसंबर TEE 2020 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-परीक्षा फॉर्म व अन्य विवरण के साथ विलंब शुल्क जमा करें
-अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है, तो उसे पर क्लिक करें।
-सारी प्रक्रिया पूरी करें और उसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।