विद्यार्थियों में राहत
अंतिम तिथि में छूट से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिससे वे अपनी तैयारियां पूरी कर सकेंगे और परीक्षाओं के समय पर असाइनमेंट सबमिट कर सकेंगे। विश्वविद्यालय हर वर्ष असाइनमेंट सबमिशन की समय-सीमा बढ़ाकर विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर देता है। इस बार भी ऐसा ही किया गया और उम्मीदवारों को असाइनमेंट जमा करने का एक और अवसर दिया गया है।
6 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं परीक्षा फॉर्म
हाल ही में विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने की समय सीमा में भी छूट दी थी।
इग्नू टीईई दिसंबर 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने का लिंक 6 अक्तूबर तक (बिना विलंब शुल्क के) सक्रिय है। जो अभ्यर्थी समय सीमा से चूक जाते हैं, वे भी 1,100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 अक्तूबर तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्रों को परीक्षा का तरीका, पाठ्यक्रम और परीक्षा केंद्र चुनना होगा। बीएलआईएस कार्यक्रम सहित प्रायोगिक या प्रयोगशाला पाठ्यक्रमों में शामिल होने के लिए पंजीकृत छात्रों को परीक्षा स्थल और कार्यक्रम के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करना होगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, "समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के मद्देनजर, परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार चुने गए पाठ्यक्रमों को परीक्षा फॉर्म जमा करने के बाद नहीं बदला जाएगा।"