IGNOU Admit Card: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू (IGNOU) दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा (TEE) 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU) दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा 2020 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के दिसंबर टर्म एंड परीक्षा 8 फरवरी से शुरू होगी। हालांकि, यह डेटशीट टेंटेटिव है और इस साल के शुरुआत में इग्नू द्वारा जारी की गई है। IGNOU दिसंबर TEE 2020 परीक्षा दो पारियों में होगी। अभ्यर्थी टेंटेटिव डेटशीट भी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें IGNOU दिसंबर TEE 2020 एडमिट कार्ड
IGNOU TEE दिसंबर 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है। यहां आपको होम पेज पर ही दिसंबर 2020 हॉल टिकट का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा।
बता दें कि उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दर्ज निर्देशों का पालन करना होगा। अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में परीक्षा के लिए कैलकुलेटर, सेल फोन आदि इलेक्ट्रोनिक सामग्री नहीं ले जा सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी का पहचान पत्र गुम हो जाता है, तो उसे फौरन विश्वविद्यालय से संपर्क कर डुप्लिकेट प्रमाण पत्र बना लेना चाहिए, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। अगर अभ्यर्थी तय वक्त पर परीक्षा हॉल में नहीं पहुंचते हैं, तो उनको परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।