IGNOU Admission 2026: रजिस्ट्रेशन शुल्क और फीस रिफंड नियम
आवेदन रद्द करने का विकल्प उम्मीदवार के लॉगिन अकाउंट में उपलब्ध होगा। आवेदन रद्द करने के लिए ईमेल भेजने या iGRAM पर अनुरोध करने की जरूरत नहीं है। आवेदन रद्द करना स्थायी प्रक्रिया है। एक बार आवेदन कैंसिल होने के बाद उसे दोबारा बहाल नहीं किया जा सकेगा।
शुल्क वापसी से जुड़े नियम
- रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि होने से पहले जमा की गई फीस नियमों के अनुसार वापस की जा सकती है।
- अगर छात्र ने अध्ययन सामग्री की सॉफ्ट कॉपी का विकल्प चुना है, तो रिफंड करते समय रजिस्ट्रेशन शुल्क काट लिया जाएगा।
- जिन छात्रों ने फीस छूट का लाभ लिया है और केवल रजिस्ट्रेशन और विकास शुल्क जमा किया है, उन्हें आवेदन रद्द करने पर केवल विकास शुल्क वापस किया जाएगा।
- प्रवेश की अंतिम तारीख के 60 दिन बाद फीस रिफंड का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।