इग्नू के डिस्टेंस कोर्स में दाखिले के लिए छात्र को एडमिशन पोर्टल (डिस्टेंस) http://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा। वहीं, इग्नू के ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले के लिए छात्र को एडमिशन पोर्टल (ऑनलाइन) http://ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
नए उपयोगकर्ताओं को "नया पंजीकरण" बटन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा, प्रत्येक आवेदक को एक डीईबी आईडी बनानी होगी, जो आवेदन जमा करने के लिए अनिवार्य है। आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए)
आवेदन शुल्क
यदि कोई छात्र अपना आवेदन रद्द करना चाहता है, तो यह विकल्प आवेदक के लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध है। एक बार आवेदन रद्द करने के बाद, इसे पुनः बहाल नहीं किया जा सकता। यदि प्रवेश की पुष्टि के बाद रद्दीकरण किया जाता है, तो कार्यक्रम शुल्क (₹2000 तक) का 15% कटौती के साथ धनवापसी की जा सकती है
आवेदकों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में विश्वविद्यालय द्वारा धन वापसी की जा सकती है।
ऐसे करें आवेदन
इग्नू पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (ignouadmission.samarth.edu.in) पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और "IGNOU रजिस्ट्रेशन" विकल्प चुनें।
- अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- लॉगिन करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करें।