सवाल- कक्षा 12वीं के कई विषयों के पेपर में मैंने सवालों के जवाब अपनी भाषा में लिखे हैं। क्या इससे मेरे अंक कट सकते हैं। -अर्जुन
जवाब- उत्तर देते समय भाषा आपकी अपनी हो सकती है, लेकिन यह अवश्य देख लें कि भाषा प्रश्न के उत्तर को पूर्ण रूप से सिद्ध करती है। हमेशा ध्यान रखें कि भाषा अर्थ का अनर्थ कर सकती है, लेकिन मूल्यांकन उसी का होगा जो आपने लिखा है।
और भी पढ़ें:- सीबीएसई कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
सवाल- अगर इस साल मेरे गणित स्टैंडर्ड के पेपर में अच्छे अंक नहीं आए। तो क्या मैं अगले साल गणित बेसिक की परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकता हूं। -सुशील
जवाब- मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद जुलाई में सीबीएसई द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा में उपस्थित होकर अधिकतम दो विषयों में ऐसा कर सकते हैं। परीक्षा अच्छी नहीं हुई है तब आप आज से ही गणित बेसिक की तैयारी शुरू करें व रिजल्ट निकलने के बाद जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन करना न भूलें।
सवाल- क्या इम्प्रूवमेंट की परीक्षा सभी विषयों के लिए दी जा सकती है। -हर्षित
जवाब- कक्षा दसवीं में दो विषयों और कक्षा 12वीं एक विषय में परिणाम सुधार की सुविधा जुलाई 2025 में होने वाली पूरक परीक्षा में मिलेगी। अगर आप सभी विषयों में सुधार चाहते हैं तो यह अवसर आपको फरवरी 2026 में केवल एक बार मिलेगा।
सवाल- क्या कम्पार्टमेंट की परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न-पत्र आता है। -करण
जवाब- कम्पार्टमेंट परीक्षा का आयोजन पूर्ण पाठ्यक्रम पर किया जाता है जो मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित होता है। कंपार्टमेंट परीक्षा पूर्ण पाठ्यक्रम पर ही आयोजित होगी।