फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Convocation: फरवरी/मार्च में आयोजित हो सकता है इग्नू का 38वां दीक्षांत समारोह, जानें कौन हो सकेगा शामिल

Sat, 11 Jan 2025 09:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU 38th Convocation: इग्नू दिसंबर 2023 और जून 2024 की सत्रांत परीक्षाओं में अपना अध्ययन कार्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित करने वाला है। संभावित रूप से दीक्षांत समारोह फरवरी/मार्च, 2025 में आयोजित किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU 38th Convocation 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अपना 38वां दीक्षांत समारोह फरवरी/मार्च, 2025 में आयोजित कर सकता है। जिन छात्रों ने दिसंबर 2023 और जून 2024 की सत्रांत परीक्षाओं में अपना अध्ययन कार्यक्रम पूरा कर लिया है, वे इस दीक्षांत समारोह में मूल प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

छात्रों को इग्नू के 38वें दीक्षांत समारोह में शामिल होना होगा और अपने क्षेत्रीय केंद्र से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा, न कि किसी अन्य क्षेत्रीय केन्द्र से। छात्रों को “व्यक्तिगत रूप से दीक्षांत समारोह में भाग लेने या डाक द्वारा डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त करने” का विकल्प दिया जाएगा। सभी छात्रों को अपने पंजीकरण फार्म में अपना वर्तमान पता भरना आवश्यक है, जहां वे अपनी डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाणपत्र प्राप्त करना चाहते हैं।

IGNOU Convocation Registration Fee: इग्नू 38वें दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण शुल्क

नीचे दी गई तालिका में कार्यक्रम-वार पंजीकरण शुल्क दिया गया है। छात्र किसी भी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड (मास्टर/वीज़ा/रुपे) या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
कार्यक्रम का प्रकार फीस (रु.)
पीएच.डी./एम.फिल/मास्टर डिग्री/बैचलर डिग्री/पीजी डिप्लोमा/डिप्लोमा कार्यक्रम 600
पीजी सर्टिफिकेट/सर्टिफिकेट प्रोग्राम (जैसे पीजीसीएपी, पीजीसीएई, सीडब्ल्यूएचएम, सीआरयूएल, आदि) 200

यदि दीक्षांत समारोह शुल्क के भुगतान में कोई विसंगति होती है, तो छात्र निम्नलिखित नंबर और ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं: 011-29572209 [convocation_feequery@ignou.ac.in, Convocation.ignou.ac.in]
विज्ञापन

IGNOU 38th Convocation Registration: इग्नू 38वें दीक्षांत समारोह के लिए ऐसे करें पंजीकरण

छात्र दीक्षांत समारोह के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in. या onlineservices.ignou.ac.in. पर जाएं।
  • मेन्यू बटन पर क्लिक करें।
  • यहां 'Student Services' वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब यहां दीक्षांत यानी Convocation वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • निर्देश पढ़ें और नए छात्र पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।
  • पंजीकरण पूरा करें और फिर लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • यदि आवश्यक हो तो प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें