फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की 15 केंद्रीय यूनिवर्सिटी के लिए होगा CET का आयोजन, बस NTA को चाहिए MHRD की मंजूरी

Thu, 17 Oct 2019 01:22 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एचआरडी यानी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने एक प्रस्ताव रखा है। बता दें कि अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो वे 2020-21 सत्र में देश की 15 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए कॉमन ऐडमिशन टेस्ट का आयोजन करेगा। 

विज्ञापन


असम, आंध्र प्रदेश, केरल, जम्मू, झारखंड, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि के विश्वविद्यालय में एनटीए द्वारा आने वाले सत्र से कॉमन टेस्ट कराएगा। प्रस्ताव को मंजूरी देने का दिन गुरुवार यानी आज है। 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से जुड़े फैसले, पहली बार एनटीए लेने जा रहा है। इससे पहले तक यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान ने इसका आयोजन करती थी।
विज्ञापन


कुछ मुख्य जानकारी-

  • 15 केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए यह टेस्ट मई 2020 में आयोजित होगा। 
  • बता दें कि यह टेस्ट करीब 50 अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के साथ-साथ 170 से ज्यादा पोस्टग्रेजुएट कोर्स और 100 से ज्यादा एमफिल और पीएचडी प्रोग्रामों के लिए होना तय है।

सूत्रों के अनुसार एचआरडी मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'एनटीए के पास क्षमता के साथ-साथ योग्यता भी हैं। इनका लक्ष्य है एमटीए को प्रमुख परीक्षा एजेंसी बनाना। क्योंकि एनटीए ने जेईई (मेन), नीट, यूजीसी नेट, डीयू और जेएनयू जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं को बेहतर तरीके से ऑर्नाइज किया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- अधिकतम आयु 40 वर्ष और शिक्षा 10वीं पास, यहां हैं नौकरी के मौके

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें