फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CSEET admit card: आईसीएसआई ने जारी किया सीएसईईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 03 Nov 2022 11:21 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CSEET admit card: आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CSEET Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने ICSI CSEET एडमिट कार्ड 2022 को ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे अपने संबंधित हॉल टिकट को आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल विशिष्ट आईडी (पंजीकरण संख्या) ,जन्म की तारीख को दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में परीक्षा
उम्मीदवारों को एक बार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेने के बाद उसमें दर्ज नाम, फोटो, साइन, परीक्षा की तिथि, परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। CSI 12 नवंबर  2022 को CSEET परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में होगी। हालांकि उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए स्मार्टफोन या टैबलेट का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

ICSI CSEET एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
 ICSI CSEET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर लॉग इन करें।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा।
  • अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल विशिष्ट आईडी और जन्म तिथि भरें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • एडमिट कार्ड पर छपे सभी विवरणों की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • इसकी एक हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें