इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया कल यानी कि 20 मई को आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2021 घोषित करेगा। सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा परिणाम आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया जाएगा। सीएस एक्ज्यूकेटिव रिजल्ट दोपहर 3 बजे जारी होगा। 8 मई और 10 मई को हुए टेस्ट का रिजल्ट कल यानी गुरुवार को जारी होगा।आईसीएसआई परिणाम को संस्थान की वेबसाइट पर उम्मीदवार के विषय-वार ब्रेक-अप के साथ अपलोड किया जाएगा।