8 नवंबर को होगी परीक्षा
आईसीएसआई सीएसईईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। उत्तीर्ण आवेदकों को कुल 50 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे और प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए या 12वीं उत्तीर्ण या उसके समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए 2000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- फोटोग्राफ
- सिग्नेचर
- जन्मतिथि सर्टिफिकेट (10वीं की मार्कशीट)
- एडमिट कार्ड/हॉल टिकट 10+2 परीक्षा का (अगर आप उपस्थित होने वाले हैं)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- वैलिड आईडी कार्ड