स्कोरकार्ड में उल्लिखित विवरण
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। स्कोरकार्ड में प्रमुख रूप से उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा की तिथि, प्राप्त अंक, विषय कोड/पेपर कोड, उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण स्थिति, तथा स्कोरकार्ड की वैधता संबंधित जानकारी शामिल होती है। यदि किसी भी विवरण में कोई त्रुटि दिखाई दे, तो उम्मीदवार को तुरंत ICSI से संपर्क करना चाहिए ताकि समय पर सुधार किया जा सके।
ऐसे करें डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर "CSEET May 2025 Result" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद, आपका CSEET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें और स्कोरकार्ड की PDF फाइल डाउनलोड कर लें।