1 अक्तूबर से शुरू होगी सीएसईईटी परीक्षा
सीएसईईटी अक्तूबर 2026 की परीक्षा चार दिनों में होगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा की तारीख इस तरह है।
| तारीख |
विषय |
| 1 अक्तूबर 2026 |
बिजनेस कम्युनिकेशन |
| 3 अक्तूबर 2026 |
फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग |
| 5 अक्तूबर 2026 |
इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट |
| 7 अक्तूबर 2026 |
बिजनेस लॉ एंड मैनेजमेंट |
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना जरूरी होगा। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा से पहले जारी होंगे जरूरी निर्देश
आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा वाले दिन से जुड़े जरूरी निर्देश भी अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा।
दिसंबर में होगी सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा
दिसंबर 2026 में होने वाली सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा की तारीखें भी जारी की गई हैं। यह परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
CSEET Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए “Download CSEET Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नया पेज खुलेगा।
- यहां अपना CSEET Unique Request ID और जन्मतिथि दर्ज करें।
- जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।