बता दें कि कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सीएसईईटी (CSEET) ने सीएस फाउंडेशन कोर्स की जगह ले ली है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सीएस कार्यकारी पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश के लिए पात्र होते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ICSI CSEET 2022 अधिसूचना के अनुसार, CSEET नवंबर सत्र 12 नवंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को पंजीकरण करते समय अपने हालिया फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) पर स्कैन कर अपलोड करना होगा। CSEET के लिए यहां आवेदन प्रक्रिया यहां बताई गई है।
आईसीएसआई सीएसईईटी का परीक्षा पैटर्न
ICSI CSEET में कुल चार पेपर होते हैं। इनमें से पेपर-1 बिजनेस कम्युनिकेशन, पेपर-2 लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, पेपर-3 आर्थिक और व्यावसायिक वातावरण, और पेपर-4 करेंट अफेयर्स, प्रजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल्स का होता है।
CSEET में 50 फीसदी अंक पाना जरूरी
ICSI CSEET का आयोजन सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड में किया जाता है। कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम में पंजीकरण करने के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए CSEET क्वालीफाई होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को क्वालीफाई होने के लिए परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 40 फीसदी अंक और कुल मिलाकर 50 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी की ओर से सीएस क्वालीफिकेशन को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कार्यक्रम के समकक्ष मान्यता दी गई है।