ICSI CS result 2018:प्रोफेशनल परीक्षा का परिणाम कल सुबह 11 बजे होगा जबकि एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट आईसीएसआई 2 बजे जारी करेगा। आपको बता दें कि यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून में आयोजित की गई थी। टॉपर्स नाम, उम्मीदवार का विषय-वार ब्रेक-अप कल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
एेसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक
चरण 1: आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट
http://icsi.edu/ पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, '
परिणाम और ई-मार्क शीट डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नया लिंक खुल जाएगा, अपना रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
मुख्य जानकारी
- 25 अगस्त सुबह 11 बजे परिणाम घोषित होगा प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट।
- 2 बजे घोषित होगा एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट।