इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने जून टर्म के परिणाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि आईसीएमएआई ने फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और अंतिम परिणामों को जारी किया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर या रोल नंबर का उपयोग कर रिजल्ट आईसीएमएआई की ऑफिशियल वेबसाइट
examicmai.in पर चेक कर सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने कहा था कि जून 2018 के लिए परिणाम परीक्षा की अवधि 23 अगस्त-2018 निर्धारित की गई है।
एेसे देख सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) की ऑफिशियल वेबसाइट
examicmai.in पर क्लिक करें।
- उसके बाद
ऑनलाइन रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स दर्ज करें।
- सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।