इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा पूरे देश में 13 अगस्त और 14 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र के दो विकल्प
सीएस फाउंडेशन की परीक्षा रीमोट प्रोक्टेड परीक्षा (कहीं से भी मोड) या कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। आवेदक परीक्षा केंद्र के लिए दो विकल्पों- रिमोट प्रोक्टेड मोड या सीबीआई में से किसी भी एक चयन कर सकते हैं। इस संबंध में सभी संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल और एसएमएस भेजे जाएंगे।
आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2021: कैसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
61 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र
जिन छात्रों के पास लैपटॉप या डेस्कटॉप की सुविधा नहीं है, वे देश भर के परीक्षा केंद्रों से परीक्षा लिख सकते हैं। देश भर के कुल 61 शहरों में परीक्षा आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।