CS Executive Merit and Toppers: सीएस एग्जीक्यूटिव की मेरिट और टॉपर्स
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 सीएस एग्जीक्यूटिव 2017 सिलेबस में मुकंद एमजी ने रैंक-1 हासिल की है। इसके बाद, रुपाली कुमारी ने दूसरी और विंध्या कृष्णा छल्ला ने तीसरी रैंक हासिल की। मेरिट सूची में कुल 17 छात्रों ने जगह बनाई, जिन्होंने एक ही बार में, किसी भी पेपर में बिना किसी छूट के सभी पेपर पास किए
सीएस एग्जीक्यूटिव 2022 सिलेबस में खुशबू कुमारी ने रैंक-1 हासिल की, दिशा ने रैंक-2 और ज़ारा अब्दुल महबूब खान ने तीसरी रैंक हासिल की। मेरिट सूची में कुल 24 छात्रों के नाम शामिल हैं।
26 फरवरी से 18 मार्च तक अंकों के सत्यापन का मौका
संस्थान ने सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022 दोनों के लिए सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं । योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। सीएस प्रोफेशनल्स के लिए अंकों के सत्यापन की सुविधा 26 फरवरी से 18 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।
CS Executive Result Download: ऐसे डाउनलोड सीएस एग्जीक्यूटिव
उम्मीदवार दिसंबर सत्र की सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu. पर जाएं।
- परिणाम लिंक पर क्लिक करें और पुरानी या नई सीएस कार्यकारी परीक्षा चुनें।
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करें, फिर परिणाम देखने के लिए आगे बढ़ें।
- सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2024 की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।