फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CS Professional Topper List: सीएस प्रोफेशनल में लड़िकयों ने बाजी मारी, टॉप-3 में सिर्फ एक लड़का; देखें सूची

Tue, 25 Feb 2025 01:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CS Professional Result: आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल दिसंबर परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सिलेबस 2017 में तीन लड़िकयों ने टॉप किया है। वहीं, सिलेबस 2022 की टॉपर लिस्ट में चार छात्रों के नाम शामिल हैं, जिनमें से तीन लड़कियां हैं।
 
विज्ञापन
सिलेबस 2017 की टॉप-3 सूची में तीन लड़कियां और सिलेबस 2022 की टॉप-3 सूची में तीन लड़कियां और लड़का शामिल है। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS Professional December Topper List: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने दिसंबर सत्र की आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के नतीजे को घोषणा कर दी है। परिणाम संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही इस परीक्षा के टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


सिलेबस 2017 में तीन लड़िकयों ने टॉप किया है। वहीं, प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की टॉपर लिस्ट में चार छात्रों के नाम शामिल हैं, जिनमें से तीन लड़कियां हैं।

CS Professional Toppers List 2025: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर टॉपर लिस्ट

सीएस प्रोफेशनल दिसंबर परीक्षा के सिलेबस 2017 में तीन लड़कियों ने टॉप किया है। कशिश गुप्ता ने पहली रैंक हासिल की है, रुचि एस जैन ने दूसरी रैंक और दिव्यानी निलेश सवाना ने तीसरी रैंक हासिल की है।

सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की टॉपर लिस्ट में चार छात्रों ने जगह बनाई है। यशी धरम मेहता ने पहली रैंक हासिल की है और पी. नीतिन थेजा ने दूसरी रैंक, जबकि परिविंदर कौर और नित्या शेकर शेट्टी ने संयुक्त रूप से तीसरी रैंक हासिल की है।

CS Professional 2017 Syllabus Merit List: पुराने सिलेबस की मेरिट सूची

दिसंबर, 2024 सत्र में, एक ही बार में, किसी भी पेपर में बिना किसी छूट के, व्यावसायिक कार्यक्रम (2017 सिलेबस) परीक्षाओं के सभी पेपर पास करने वाले रैंक धारकों की सूची:
 
रैंक उम्मीदवार का नाम
1 काशिश गुप्ता
2 रुचि एस जैन
3 दिव्यानी निलेश सावना
4 निखिल शर्मा
5 निर्वाण सेठी
6 ब्रायसिल स्टेनी मैथियास
7 जयदीप दह्याभाई प्रजापति
8 दीपांजलि दीप
8 ईशिका गुप्ता
8 जिज्ञासा चौधरी
9 दिव्या अग्रवाल
9 मुस्कान गुप्ता
9 इराम खान
9 मिथुना नायर एसपी
10 हेमंत कुमार शर्मा

 

विज्ञापन

CS Professional 2022 Syllabus Merit List: नए सिलेबस की मेरिट सूची

दिसंबर, 2024 सत्र में, एक ही बार में, किसी भी पेपर में बिना किसी छूट के व्यावसायिक कार्यक्रम (2022 सिलेबर) परीक्षा के सभी पेपर पास करने वाले रैंक धारकों की सूची:
रैंक उम्मीदवार का नाम
1 याशी धरम मेहता
2 पी नितिन थेजा
3 पर्विंदर कौर
3 नित्या शेखर शेठी
4 जिगीषा अग्रवाल
5 कीर्ति गुलाटी
5 निकिता डांगी
6 पलक विनोद मेहता
7 स्पूर्थी एम
8 देधिया आस्था निलेश
9 निष्ठा सेठी
10 यश्वी नितेश जैन
11 खुशी गोयल
12 गुंजन अग्रवाल
13 अवनि पोरवाल
14 कृति अशुतोष आचार्य
15 जीत राकेश शेठ
16 गुंजन गर्ग

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें