फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसआई: 10 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक होगी परीक्षा, चेक करें शेड्यूल

Tue, 08 Jun 2021 10:49 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की सीएस परीक्षाओं के तारीख की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की सीएस परीक्षाओं के तारीख की घोषणा हो चुकी है। सीएस फाउंडेशन, प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परीक्षा तारीख जारी हो चुकी है। इसे लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी हुई है। जिसमें बताया गया है कि आईसीएसआई सीएस परीक्षाएं 10 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी सीएस परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के जरिए चेक कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल मिलेगा। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राहत: ऑनलाइन मोड में होंगे सीबीएसई 12वीं के प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट, दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन



आईसीएसआई सीएस परीक्षाएं रविवार 15 अगस्त को छोड़कर सभी दिनों में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही आकस्मिकता के मामले के लिए संस्थान ने 21 अगस्त, 22, 23 और 24 अगस्त की तारीखों को रिजर्व में रखा गया है। आईसीएसआई फाउंडेशन परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर को होगी। प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रमों के लिए ये परीक्षाएं सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक होगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सीएस कार्यकारी कार्यक्रम की परीक्षा 18 अगस्त को समाप्त हो रही है, जबकि व्यावसायिक कार्यक्रम 20 अगस्त को समाप्त होगा। आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन परीक्षा 13 और 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पुदुचेरी: 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, जल्द होगी मूल्यांकन मानदंड की घोषणा
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें