आईसीएसआई की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव (कार्यकारी) परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित करने से पहले संस्थान की ओर से कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल (व्यावसायिक) के परिणाम भी गुरुवार, 25 फरवरी, 2022 को सुबह 11 बजे जारी किए गए थे। कंपनी सचिव परीक्षा के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा ओल्ड और न्यू सिलेबस के परिणाम और मेरिट सूची एक ही दिन जारी हुई है।
हालांकि, दोनों परीक्षाओं में नतीजे और टॉपर्स की लिस्ट भी ओल्ड एंड न्यू सिलेबस के आधार पर अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सीएस दिसंबर 2021 परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए, अपने रोल नंबर और किसी अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की भी जरूरत पड़ेगी। आपकी सुविधा के लिए ओल्ड एंड न्यू सिलेबस के आधार पर अलग-अलग टॉपर्स की लिस्ट यहां दी जा रही है।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
CS Result 2021: टॉप-3 रैंक- एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम न्यू (एन/एस)
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के फाइनल परीक्षा परिणाम में चिराग अग्रवाल टॉपर के रूप में उभरे हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर एस स्वाति और तीसरे स्थान पर शुभम सुनील चौरड़िया ने जगह बनाई है।
CS Result 2021: टॉप-3 रैंक- एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ओल्ड (ओ/एस)
आईसीएसआई कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के एग्जीक्यूटिव ओल्ड सिलेबस प्रोग्राम के फाइनल परीक्षा परिणाम में आदित्य जैन ने ऑल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर सुरभि श्याम सुंदर सोनी जबकि तीसरे स्थान पर दिव्या शेखावत ने जगह बनाई है।