फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CS Admit Card 2021: आईसीएसआई ने सीएस फाउंडेशन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए, जानें डाउनलोड का तरीका

Fri, 24 Dec 2021 04:56 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाल

सार

आईसीएसआई ने सीएस फाउंडेशन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इसकी परीक्षा 3 और 4 जनवरी, 2022 को होगी। इस आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। 
विज्ञापन
ICSI CS Admit Card 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने सीएस फाउंडेशन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी जानकारियों को दर्ज करना होगा। आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन कोर्स दिसंबर 2021 की परीक्षा 3 और 4 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। यह टेस्ट रिमोट प्रोक्टर मोड पर होगा। उम्मीदवार जिस भी जगह पर पेपर देंगे। उनकी निगरानी कंप्यूटर के वैब केमरे से की जाएगी। जिससे परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र में नाम, फोटो, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तिथि व समय एवं पेपरों की जानकारी उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन

3 जनवरी, 2022 को व्यापार पर्यावरण व कानून और व्यवसाय प्रबंधन, नैतिकता और उद्यमिता के पेपर होंगे। इसके साथ ही 4 जनवरी, 2022 को व्यावसायिक अर्थशास्त्र और फंडामेंटल ऑफ एकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग का पेपर होगा। 

परीक्षा के लिए तैयार करें 

छात्रों की परीक्षा के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में छात्र सीएस फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा के लिए तैयारी करें। पिछले सैंपल पेपर से अभ्यास कर सकते हैं। अपनी तैयारी के लिए नियमित समय भी निर्धारित करें। इसके अलावा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी की अच्छी तरीके से जांच भी करें।

ICSI CS Foundation Admit Card 2021 को ऐसे डाउनलोड करें 

उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।
आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu . पर जाएं
होमपेज पर नए आईसीएसआई अनुभाग पर जाएं और 'सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम दिसंबर, 2021 परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र' लिंक पर क्लिक करें। 
स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
 अब अपनी जानकारियों को डालकर लॉगिन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
अब प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें