काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( CISCE) आईसीएसई ( ICSE) दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी करेगा। दसवीं और बारहवीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( CISCE) आईसीएसई ( ICSE) दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी करेगा। दसवीं और बारहवीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। सीआईएससीई ने 1 जून को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। बोर्ड का कहना था कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। जो विद्यार्थी अपने रिजल्ट से असंतुष्ट होंगे उनको फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईसीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि आपका दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तभी खुलेगा जब रिजल्ट की घोषणा होगी।