CISCE 10th 12th Time Table 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के लिए डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे छात्र अब डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं या आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च, 2025 तक चलेंगी। जबकि, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी और 5 अप्रैल, 2025 को समाप्त होंगी।
घोषित तिथियों के अनुसार, आईसीएसई परीक्षा 2025 18 फरवरी से 27 मार्च, 2025 तक विषयों के आधार पर सुबह 9 बजे और 11 बजे से एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 घंटे या 3 घंटे के लिए आयोजित की जाती है।
आईसीएसई परीक्षा की तरह ही आईसीएस परीक्षा भी एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। कुछ विषय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किए जाएंगे जबकि कुछ विषय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित किए जाएंगे।