ICSE Class 10 Exam Guidelines: आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10 परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस बार परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र अपने सभी संबंधित निर्देशों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। आईसीएसई बोर्ड ने छात्रों के लिए जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों का पालन करना छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 18 फरवरी 2025 से शुरू होकर 27 मार्च 2025 तक चलेगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। कुछ विशिष्ट विषयों के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे भी हो सकती है, इसलिए छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट को एक बार चेक कर लेना चाहिए।
और भी पढ़ें- सीआईएससीई ने जारी की कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट, फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
ICSE Class 10 Exam 2025: महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश
- परीक्षा के दिन छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा 11 बजे से शुरू होगी और छात्रों को केंद्र में शांतिपूर्वक बैठने का समय मिलेगा।
- छात्रों को अपनी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
- छात्रों को उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर अपना यूनिक आईडी (UID), इंडेक्स नंबर और विषय का नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी आदि का उपयोग प्रतिबंधित है।
- अगर मुख्य उत्तर पुस्तिका पूरी हो जाती है, तो छात्रों को अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका दी जाएगी, लेकिन इसे तभी मांगा जा सकता है जब पुरानी पुस्तिका पूरी हो चुकी हो।
- परीक्षा में कुल 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
- परीक्षा के समय समाप्त होने पर सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सही क्रम में इकट्ठा किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी कागजों पर यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और विषय का नाम सही लिखा गया हो।